Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस चौकी में दरोगा ने दी इफ्तार पार्टी, भड़के योगी बाबा ने चौकी इंजार्च को दिया नाप

पुलिस चौकी में दरोगा ने दी इफ्तार पार्टी, भड़के योगी बाबा ने चौकी इंजार्च को दिया नाप

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में नई बनी पुलिस चौकी में इफ्तार देना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया है। पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी (Roza Iftar Party) करने वाले चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह (Outpost Incharge Shailendra Pratap Singh)  को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा (SSP of Meerut Dr. Vipin Tada) ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

लोहियानगर थाने का है मामला

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मेरठ के लोहियानगर थाना (Lohianagar Police Station) क्षेत्र का है। यहां पर बीते दिनों पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित हुई थी। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह (Outpost Incharge Shailendra Pratap Singh) ने स्थानीय मुस्लिमों को यह दावत दी थी। इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई प्रभावशाली और सामाजिक लोगों ने हिस्सा लिया था।

फोटो और वीडियो वायरल 

बता दें कि पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी करने की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई। जिसके बाद मेरठ के पुलिस हलके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने आला अधिकारियों को जानकारी दिए बिना ही चौकी में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। जिसके बाद मेरठ के एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement