Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Kebabs from leftover lentils: रात की बासी बची दाल को फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं टेस्टी कबाब

Kebabs from leftover lentils: रात की बासी बची दाल को फेंकने की बजाय ऐसे बनाएं टेस्टी कबाब

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Kebabs from leftover lentils: कभी न कभी किसी न किसी के साथ जरुर ऐसा होता है दाल अधिक बन जाती है या किसी के न खाने पर बच जाती है। ऐसे में उसे फेंकने की बजाय आप उससे दाल के कबाब बना सकती हैं। जी हां चौकिए नहीं बची हुई दाल से कबाब बना सकती हैं जिसे सभी लोग बड़े चाव से खा लेंगे। वो लोग भी जो उस बची हुई बासी दाल को खाने से मुंह बना रहे थे। तो चलिए जानते हैं बची हुई दाल से कबाब बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बची हुई बासी दाल से कबाब बनाने के लिए आपको चाहिए

1.दाल कबाब
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
2 कप बचे हुए दाल (चना दाल या तूर दाल हो तो अच्छा है)
बारीक कटे प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटी हरी धनिया की पत्तियां
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकता अनुसार नमक

बची हुई बासी दाल से ऐसे बनाएं टेस्टी कबाब

सबसे पहले बचे हुए दाल को रेफ्रिजरेटर से निकालकर रूम टेंपरेचर पर नॉर्मल होने के लिए रख दें।यदि आपके दाल में अधिक पानी है, तो इसे थोड़ी देर गर्म करें और ड्राई कर लें। यदि आपकी दाल अधिक पतली है, तो आप इसमें फ्रेश ब्रेड क्रंब्स मिला सकती हैं। फिर एक बॉल में दाल, प्याज, हरी मिर्च, धनिया की पत्तियां,

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आवश्यकता होने पर स्वाद अनुसार नमक डालकर, सभी को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब इसे कबाब का शेप दें, और इन्हे गर्म तवे पर डाल दें। फिर इसमें अपनी पसंदीदा कोई भी ऑयल या घी लगाकर इन्हे दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पकाएं।
फिर इन्हें प्लेट पर निकाल लें और अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इन्हें इंजॉय करें।

Advertisement