Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: जानें कितने कप्तानों ने जीते हैं आईपीएल खिताब, विदेशियों के हांथ भी लगी है ट्राफी

IPL 2022: जानें कितने कप्तानों ने जीते हैं आईपीएल खिताब, विदेशियों के हांथ भी लगी है ट्राफी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। इस सप्ताह से आईपीएल का 15वां सत्र शुरु होने जा रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। आईपीएल के 14 सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन महज छह कप्तान हैं, जो आईपीएल खिताब अपनी टीम को जिता पाए हैं, इनमें तीन भारतीय कप्तान हैं, तो बाकी तीन विदेशी। एक और इंटरेस्टिंग फैक्ट यह है कि तीनों विदेशी कप्तान ऑस्ट्रेलिया से ही हैं।

पढ़ें :- Indian Women's Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सलीमा टेटे होंगी नई कप्तान

शेन वॉर्न (2008)

आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था, शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी से सबका दिल जीत लिया था। राजस्थान रॉयल्स टीम में ज्यादा बड़े नाम शामिल नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके वॉर्न ने अपनी सूझबूझ और खिलाड़ियों के बेहतर इस्तेमाल कर राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था।

एडम गिलक्रिस्ट (2009)

गिलक्रिस्ट ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स टीम को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। रोहित शर्मा, हर्शल गिब्स, एंड्रयू सायमंड्स, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह जैसे दिग्गज नाम उस समय टीम का हिस्सा थे। डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों से हराया था।

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम

एमएस धोनी (2010, 2011, 2018, 2021)

चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार बार खिताब अपने नाम किया है। 2008 से लेकर 2022 तक (2016 और 2017 में टीम बैन थी।) धोनी ही टीम के कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी का लोहा तो पूरी दुनिया मान चुकी है। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी ने 2021 में सीएसके को एक बार फिर चैंपियन बनाया।

गौतम गंभीर (2012, 2014)

गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। केकेआर ने दो बार खिताब अपने नाम किया और दोनों बार गंभीर की कप्तानी में ही। गंभीर ने टीम को फ्रंट से लीड किया और टीम को दो बार चैंपियन बनाया।

रोहित शर्मा (2013, 2015, 2017, 2019, 2020)

पढ़ें :- आज आईपीएल 2024 प्लेऑफ में फर्स्ट टीम की हो सकती है एंट्री, समझें आंकड़ों का खेल

रोहित शर्मा मौजूदा समय में टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी की हमेशा से तारीफ होती रही है। इसका एक सबसे बड़ा कारण आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस की सफलता भी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया है, और कोई भी फ्रेंचाइजी टीम पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

डेविड वॉर्नर (2016)

सनराइजर्स हैदराबाद और डेविड वॉर्नर का साथ छूट चुका है। 2021 सीजन में वॉर्नर को कप्तानी से हटाया गया और फिर टीम से भी। 2022 मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया। वॉर्नर इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वॉर्नर ने इकलौता खिताब 2016 में जीता था।

Advertisement