Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2022: कोलकत्ता के लिए मुसीबत बन सकती है मुंबई, यहां देखें मुकाबले को लाइव

IPL 2022: कोलकत्ता के लिए मुसीबत बन सकती है मुंबई, यहां देखें मुकाबले को लाइव

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज आईपीएल 2022 के मुकाबले में कोलकत्ता नाइटराइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के सामने होगी। ये मैच कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए करो या मरो का है। कोलकाता की टीम अगर ये मुकाबला हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकि है।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अगर ये मैच जितने में सफल रहती है तो वो कोलकत्ता के प्ले आफ में पहुंचने के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा साबित होगी। IPL 2022 का Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई बनाम कोलकाता आईपीएल 2022 का मैच सोमवार 9 मई को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें 7 बजे टॉस किया जाएगा।

Advertisement