Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2023 Auction Live: जानिए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने, कोच्चि में नीलामी शुरू

IPL 2023 Auction Live: जानिए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने, कोच्चि में नीलामी शुरू

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023 Auction Live: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज से शुरू हो गई है। इस मिनी ऑक्शन में दुनियाभर से 405 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर 87 खिलाड़ी ही बिकेंगे। इन 87 खिलाड़ियों में अधिकतम 30 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं। नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 273 भारतीय खिलाड़ी हैं। आईपीएल की इस नीलामी में 19 क्रिकेटरों की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है और ये सभी विदेशी क्रिकेटर हैं। नीलामी में अभी तक सबसे ज्यादा बोली इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन पर लगी है। पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। करेन आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में जोड़ा है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-21 दिनों में जहां-जहां संभव होगा BJP को हराने के लिए प्रचार करूंगा

गुजरात ने विलियम्सन को खरीदा
केन विलियम्सन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। गुजरात ने विलियम्सन को खरीद कर अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी माधवी लता मुश्किलों में फंसी, मुस्लिम महिलाओं के चेक किए आईडी कार्ड

मयंक अग्रवाल को हैदाबाद ने खरीदा
मयंक अग्रवाल का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। ग्रीन इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। वहीं, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग नहीं बिके।

Advertisement