1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी माधवी लता मुश्किलों में फंसी, मुस्लिम महिलाओं के चेक किए आईडी कार्ड

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा प्रत्याशी माधवी लता मुश्किलों में फंसी, मुस्लिम महिलाओं के चेक किए आईडी कार्ड

कसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग के बीच तेलंगाना में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। दरअसल, हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता पर केस दर्ज किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग के बीच तेलंगाना में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। दरअसल, हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता पर केस दर्ज किया गया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची मुस्लिम महिला से चेहरा दिखाने के लिए कहती हैं ताकि वोटर आईडी कार्ड पर छपे फोटो से मैच किया जा सके। इसी मामले में उनके ​खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बता दें कि इस चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी माधवी लता की काफी चर्चा रही है। भाजपा ने उन्हें चार बार के AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उतारा है। वहीं, अब हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, 90 फीसदी बूथों पर गड़बड़ी हुई है। पुलिस महिला सिपाहियों को वोटर आईडी से चेहरा जांचने का निर्देश नहीं देना चाहती। जब मैंने पुलिस अधिकारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...