Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुए टीम के ये दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2023: लखनऊ सुपर जाएंट्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुए टीम के ये दिग्गज खिलाड़ी

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम को ये झटका तब लगा है जब चेन्नई सुपर किंग्स से उसकी भिड़ंत होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) अब इस सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में फील्डिंग करते हुए राहुल के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था।

पढ़ें :- Sanjiv Goenka Angry on KL Rahul: शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल पर भड़के LSG के मालिक; सारेआम लगा दी फटकार

इसके बाद उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया था। कहा जा रहा है कि यह हैमस्ट्रिंग की चोट है और अब राहुल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल के अलावा टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) भी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं।

पढ़ें :- India T20 WC Team : ऋतुराज, राहुल और बिश्नोई के साथ हुई नाइंसाफी! इनका भी टूटा दिल

उनादकट (Jaydev Unadkat) को कंधे में चोट लगी है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी स्थिति भी गंभीर है। उनादकट को प्रैक्टिस सेशन में चोट लगी थी। इन दोनों पर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

पढ़ें :- मुंबई इंडियंस के लिए आज करो या मरो का मैच; हारे तो समझो काम तमाम

 

 

Advertisement