1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Horrible Murder in Sitapur: सीतापुर में युवक बना जल्लाद; मां-पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या

Horrible Murder in Sitapur: सीतापुर में युवक बना जल्लाद; मां-पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या

Horrible Murder in Sitapur: यूपी के सीतापुर में दिलदहलाने की वाली घटना सामने आयी है, यहां पर नशे के आदी युवक की सनक ने 6 लोगों की जान ले ली। आरोपी ने पहले अपनी मां और पत्नी की हत्या की। इसके बाद अपने तीन मासूम बच्चों को छत से फेंक दिया। इन पांच लोगों की हत्या के बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Horrible Murder in Sitapur: यूपी के सीतापुर में दिलदहलाने की वाली घटना सामने आयी है, यहां पर नशे के आदी युवक की सनक ने 6 लोगों की जान ले ली। आरोपी ने पहले अपनी मां और पत्नी की हत्या की। इसके बाद अपने तीन मासूम बच्चों को छत से फेंक दिया। इन पांच लोगों की हत्या के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

पढ़ें :- Video-रामलीला में 69 साल के रामप्रसाद तिवारी का खतरनाक स्टंट, 60 फीट से मौत की छलांग लगाकर हैं जिंदा..., लोग बोले- चमत्कार है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सीतापुर में थाना रामपुर मथुरा के पाल्हापुर गांव की है, जहां पर किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे अनुराग सिंह ने बीती रात इस हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी अनुराग सिंह शराब के नशे में था। उसने पहले अपनी मां सावित्री देवी (62) को सिर में गोली मारी। फिर पत्नी प्रियंका सिंह (40) के सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर रक्तरंजित हथौड़ा मिलने की बात कही जा रही है।

आरोपी का जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अपने मासूम बच्चों- बेटी आष्वी (12), आरना (08) और बेटे आदविक (04) को छत से फेंक दिया। जिनमें से आष्वी और आरना की मौके पर मौत हुई है। पुत्र आदविक (04) को लखनऊ ट्रामा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह इस हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। वहीं, सीओ दिनेश शुक्ल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना पर सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने परिवार के पांच की हत्या की है।

पढ़ें :- बच्चे को जबरन चूमना स्नेह नहीं, अपराध है, मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 साल के वयक्ति को सुनाई पांच साल की सजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...