Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2023: मुंबई इंडियंस की हार के ये प्रमुख हैं कारण…कप्तान रोहित शर्मा समेत ये खिलाड़ी हैं जिम्मेदार

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की हार के ये प्रमुख हैं कारण…कप्तान रोहित शर्मा समेत ये खिलाड़ी हैं जिम्मेदार

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2023: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस  (Mumbai Indians) को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मुंबई को 62 रनों से हरा दिया है। इस हार के बाद मुंबई बाहर हो गयी। दरअसल, मुंबई की शुरूआत काफी धीमी और खराब रही। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और नेहल वढेरा जल्दी ही आउट हो गए। वहीं, मुंबई के गेंदबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को सही समय पर आउट नहीं कर सके, जिसके कारण गुजरात ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

पढ़ें :- MI vs LSG Pitch Report: वानखेड़े में रनों की होगी बारिश या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा; जानें मैच से पहले पिच रिपोर्ट

दरअसल, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 233 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन बनाए। गिल की इस पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। गिल को मुंबई के गेंदबाज सही समय पर आउट करने में नाकाम रहे। यह मुंबई की हार का अहम कारण रही। गिल विस्फोटक बैटिंग कर रहे थे। लेकिन कोई भी गेंदबाज रनों की रफ्तार को रोक नहीं सका।

मुंबई की शुरूआत थी काफी खराब
बता दें कि, मुंबई की शुरूआत काफी खराब थी। ओपनर रोहित 8 रन और नेहल महज 4 रन बनाकर आउट हुए। यह भी उसकी हार का कारण रहा। इसके बाद कैमरून ग्रीन, विष्णु विनोद और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके। ग्रीन मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वे कुछ देर के लिए मैदान से बाहर गए थे। लेकिन फिर बैटिंग करने आ गए थे। मुंबई के तीन बल्लेबाजों को छोड़कर सभी फेल रहे।

Advertisement