IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। अभी तक मुंबई इंडियंस को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है।
पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं
इन सबके बीच लखनऊ से मिली हार के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को एक और बड़ा झटका लगा। उन पर धीमी ओवर गति के लिए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। उनके अलावा मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा। इकाना में मंगलवार को खेले गए मैच में लखनऊ ने मुंबई को चार विकेट से हराया।
दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सत्र में दूसरी बार धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्हें दोषी पाया गया था। आईपीएल के आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुंबई के बाकी खिलाड़ियों पर (इम्पैक्ट प्लेयर समेत) छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इनमें से जो कम हो वह लागू होगा।