IPL 2025 : आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा। मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि आईपीएल 2025 का पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस बीच मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले बड़ा ऐलान किया है। मुंबई इंडियंस (MI) फ्रेंचाइजी ने अपने ओपनिंग मैच के लिए नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जगह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कमान सौपीं है।
पढ़ें :- Video : कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी जमकर नाचे फील्डिंग कोच, फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
दरअसल, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर पिछले सीजन यांनी की आईपीएल 2024 (IPL 2024) में स्लो ओवर रेट के कारण बैन लगा था। जिस वजह से वो इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसे इस सीजन के मुंबई टीम के पहले मैच में लागू किया गया है। हालांकि मुंबई इंडियंस फैंस के लिए अच्छी बात यह है की अगले मुकाबले में हार्दिक टीम में वापसी कर लेंगे। सूर्या को कप्तानी सौंपने की जानकारी खुद पंड्या ने दी है। हार्दिक पांड्या ने हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ 19 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने इसका ऐलान किया। पंड्या ने कहा, कि सूर्या इस समय भारतीय टी20 टीम का कप्तान है। ऐसे में मेरी गैरहाजिरी में वही इसके (कप्तानी) लिए सही उम्मीदवार भी है।
लखनऊ के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण लगा बैन
हार्दिक को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एमआई के आखिरी लीग गेम में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए दंडित किया गया था। चूंकि यह सीजन का उनका तीसरा अपराध था। इसलिए हार्दिक को उनके अगले आईपीएल गेम के लिए एक मैच का निलंबन दिया गया। साथ ही 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इससे एमआई अपने पहले गेम के लिए हार्दिक और चोटिल जसप्रीत बुमराह दोनों के उतरेगी। हार्दिक 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अहमदाबाद में एमआई के दूसरे गेम के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
2023 में सूर्या ने आखिरी बार संभाली थी कप्तानी
पढ़ें :- BCCI Naman Awards 2026 List : रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखें कौन-कौन होगा सम्मानित
आखिरी बार सूर्या ने 2023 सीजन में मुंबई टीम की कमान संभाली थी। तब रोहित शर्मा कप्तान थे और उनकी गैरहाजिरी में सूर्या ने मोर्चा संभाला था। यह मैच मुंबई ने जीता था। जिसमें सूर्या ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। इस मैच में रोहित बतौर इम्पैक्ट प्लेयर 13 गेंदों में 20 रन ही बना सके थे।