Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video- हवा में बुरी तरह कांपा विमान, लैंडिंग के वक्त यात्रियों पर गिरने लगी छत: ईरान में टला बड़ा हादसा

Video- हवा में बुरी तरह कांपा विमान, लैंडिंग के वक्त यात्रियों पर गिरने लगी छत: ईरान में टला बड़ा हादसा

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: ईरान में मंगलवार को एक बोइंग 737 विमान के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान विमान में तेज कंपन शुरू हो गया। हालात इतने बिगड़े कि वापस एयरपोर्ट पहुंचते-पहुंचते केबिन का अंदरूनी हिस्सा टूटकर नीचे आने लगा। यात्रियों के ऊपर छत के पैनल और सामान गिरता दिखाई दिया। इस खौफनाक मंजर का वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा में है। गनीमत रही कि विमान में सवार किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- Video Viral-संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में गीत गाकर गरमाया सियासी माहौल, मोदी जी गा रहे हैं अपने ज्ञानू के लिए, तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है...

टेकऑफ के कुछ देर बाद बिगड़ा मामला

सेपेहरान एयरलाइंस का विमान मशहद से करमानशाह के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के कुछ ही समय बाद लैंडिंग गियर के एक टायर में खराबी सामने आई। इसके बाद विमान में गंभीर कंपन महसूस हुई और चालक दल ने इमरजेंसी की स्थिति घोषित करते हुए विमान को वापस मशहद ले जाने का फैसला किया। ईरान के रजावी खोरासान प्रांत के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। विमान वापस लौट रहा था, लेकिन इस दौरान यात्रियों के लिए हालात और डरावने हो गए। तेज झटकों के बीच ओवरहेड स्टोरेज और केबिन की छत के कुछ हिस्से अपनी जगह से निकल गए।

वीडियो में दिखा अंदर का डरावना मंजर

ईरानी समाचार एजेंसी आखरीन खबर की ओर से जारी वीडियो में विमान के अंदर का दृश्य देखा जा सकता है। छत की लाइनिंग यात्रियों की सीटों की तरफ गिरती नजर आती है और कई सामान भी नीचे आ जाते हैं। कुछ हिस्सों के हटने के बाद विमान के अंदर की संरचना दिखाई देने लगी।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

वीडियो में यात्री घबराए हुए नजर आते हैं। हालांकि बाहर से दिख रहा यह मंजर बेहद गंभीर था, लेकिन विमान के मशहद में सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को बाद में दूसरी उड़ान से करमानशाह भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

रनवे कुछ देर बंद, घटना की जांच शुरू

आपात लैंडिंग के बाद मशहद एयरपोर्ट के रनवे को कुछ समय के लिए जांच के चलते बंद रखा गया और बाद में इसे दोबारा खोल दिया गया। ईरान का नागरिक उड्डयन संगठन घटना की जांच कर रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान के अंदर छत के हिस्से किस तकनीकी वजह से टूटे और टायर से जुड़ी खराबी के बाद विमान में इतनी तेज कंपन क्यों हुई। इस घटना के सामने आने के बाद सेपेहरान एयरलाइंस के परिचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ही समय पहले इसी एयरलाइन के एक अन्य विमान को भी मशहद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान समस्या का सामना करना पड़ा था।

Advertisement