नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के युद्ध चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, हम चाहते हैं कि ईरान को कोई परेशानी न हो। जो भी देश शांति चाहता है, उसके साथ हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए।
पढ़ें :- ये मोदी सरकार है...संसद में नक्सलवाद पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं कई बड़ी बातें
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, हम दुनिया में शांति चाहते हैं। ईरान हमारा पड़ोसी है और मुश्किल वक्त में हमेशा हमारे साथ खड़ा रहता है। ईरान के साथ हमारे व्यापारिक रिश्ते हैं और हम उनसे कच्चा तेल आयात करते हैं, वो हमेशा हमको मदद करते आए हैं। जब UN में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठा तो ईरान ने हमारी तरफ़दारी की।
हम दुनिया में शांति चाहते हैं। ईरान हमारा पड़ोसी है और मुश्किल वक्त में हमेशा हमारे साथ खड़ा रहता है। ईरान के साथ हमारे व्यापारिक रिश्ते हैं और हम उनसे कच्चा तेल आयात करते हैं, वो हमेशा हमको मदद करते आए हैं। जब UN में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठा तो ईरान ने हमारी तरफ़दारी की।
हम… pic.twitter.com/jC5pCHopjm
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 23, 2025
पढ़ें :- UP में रोक के बाद भी दवा माफिया करा रहे हैं करोड़ों का भुगतान, स्वास्थ्य विभाग में मनीष मल्होत्रा को कौन दे रहा संरक्षण?
हम चाहते हैं कि ईरान को कोई परेशानी न हो। जो भी देश शांति चाहता है, उसके साथ हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई भी देश किसी संप्रभु, लोकतांत्रिक देश पर हमला करे।
चाहे वह इजरायल हो, ईरान हो या अमेरिका हो, उन्हें किसी भी Sovereign State पर, जो की एक स्वतंत्र देश है, उसपर हमला नहीं करना चाहिए। आज वहाँ ऐसा हो रहा है, कल कहीं और भी ऐसा होगा। भारत हमेशा उन लोगों के साथ रहा है जो शांति चाहते हैं।