Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran  Passenger Train Derailed : ईरान में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, कम से कम 10 यात्रियों की मौत, 50 घायल

Iran  Passenger Train Derailed : ईरान में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, कम से कम 10 यात्रियों की मौत, 50 घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran  Passenger Train Derailed: ईरान में एक पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतर जाने बड़ा हादसा हो गया। पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन आंशिक रूप से पटरी से उतर गई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, ईरान के रेगिस्तानी शहर तबास के पास सुबह के अंधेरे में ट्रेन की सात में से चार बोगियां बेपटरी हो गई। खबरों के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।  ट्रेन में लगभग 350 यात्री सवार थे।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

हादसे वाली जगह राजधानी तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दक्षिण-पूर्व में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि ट्रेन ट्रैक के पास एक उत्खनन से टकरा गई थी।

Advertisement