Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. क्या बिहार पुलिस भर्ती का पेपर आउट हो गया है? विपक्ष ने सरकार से पूछा ये नालंदा मॉडल कब तक चलेगा

क्या बिहार पुलिस भर्ती का पेपर आउट हो गया है? विपक्ष ने सरकार से पूछा ये नालंदा मॉडल कब तक चलेगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार राज्य में राज्य पुलिस भर्ती का पेपर चल रहा है। पहली पारी का पेपर हो गया है और दूसरी पारी का चल रहा है। बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती CSBC Bihar Police Constable 2021 का पेपर आज हो रहा है। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने एक ट्वीट करके ये दावा किया है कि पेपर पहले ही आउट किया जा चुका है। सरकार जवाब दे कि क्या ये सही बात है?

पढ़ें :- सोनिया गांधी के साथ रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी; आज नामांकन करेंगे दाखिल

कब तक बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता रहेगा। कब तक यहां की प्रतिभायें यूं ही नष्ट होती रहेंगी। सरकार ये बताये की कब तक राज्य में नालंदा मॉडल लागू रहेगा। वहीं अगले ही ट्वीट में आरजेडी ने लिखा कि- सरकार बताए, अगर यह सच है तो ऐसा क्यों और किसके इशारे पर हो रहा है? इसका दोषी कौन? क्या सरकार एक परीक्षा पारदर्शी तरीक़े से नहीं करा सकती? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

इससे पहले वैशाली जिले के हाजीपुर में सिपाही बहाली परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने देने से नाराज परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया था। इस हंगामे के दौरान अभ्यर्थियों ने गेट तोड़ने की भी कोशिश की। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि समय से पहले ही गेट बंद कर दिया गया था। आज से बिहार पुलिस में सिपाही बनने के लिए लिखित परीक्षा शुरू हुई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से 14 और 21 मार्च को लिखित परीक्षा दो पालियों में होने वाली है।

8400 पदों के लिए करीब 11 लाख अभ्यर्थियों के शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 4 बजे तक होने वाली है।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

 

Advertisement