नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे। उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रचारतंत्र में ‘दुनिया के सबसे ताकतवर’ प्रधानमंत्री लोकतंत्र में इतने कमजोर हैं कि चंद पैदल यात्रियों से डर गए। सोनम वांगचुक और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे। उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।
प्रचारतंत्र में 'दुनिया के सबसे ताकतवर' प्रधानमंत्री लोकतंत्र में इतने कमजोर हैं कि चंद पैदल यात्रियों से डर गए।
सोनम वांगचुक और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे। उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।
क्या दिल्ली किसी…
पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2024
उन्होंने आगे लिखा, क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? क्या पर्यावरण बचाने और लोकतंत्र बहाल करने की मांग करना अपराध है? लोकतंत्र में ऐसी अलोकतांत्रिक कार्यवाहियां कतई अस्वीकार्य हैं।
बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथियों समेत करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है। वह अपनी 700 किलोमीटर लंबी ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ करते हुए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाने का ऐलान किया था।