नई दिल्ली। गर्मियों के दिनों में खान-पान को लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि इन दिनों फूड पॉइज़निंग का खतरा अत्यधिक हो जाता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या गर्मियों के मौसम में अंडा खाना सुरक्षित है? बहुत से लोग मानते हैं कि अंडे की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे गर्मी में नहीं खाना चाहिए। इस दुविधा को दूर करते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों (Health Experts) ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। तो आइए जानते है इस बारे में:
पढ़ें :- Heatwave vs Gym: गर्मी में वर्कआउट आपकी सेहत के लिए हो सकता है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न करें ये गलतियां
क्या गर्मी में अंडा खाना सुरक्षित है?
चिकित्सकों के अनुसार, गर्मियों में भी अंडा खाना पूरी तरह सुरक्षित है। अंडा प्रोटीन, विटामिन-डी, बी-12, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक सबसे अच्छा स्रोत है। मौसम बदलने के डर से शरीर को इन जरूरी पोषक तत्वों से वंचित करना हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। हालांकि, इस मौसम में इसे खाने की मात्रा और तरीके में बदलाव करना बेहद जरूरी है।
ज्यादा अंडे खाने से क्यों होती है परेशानी?
अंडा एक ऐसा ‘थर्मोजेनिक’ खाद्य पदार्थ है जिसे पचाने के लिए हमारे शरीर को ज्यादा मेटाबॉलिक एनर्जी की जरूरत पड़ती है, जिससे शरीर का अंदरूनी तापमान थोड़ा बढ़ जाता है। इसके अलावा यदि गर्मियों में जरूरत से ज्यादा अंडे खाए जाए तो, पेट खराब होना, अपच, एसिडिटी और चेहरे पर मुहांसे (Pimples) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा
एक्सपर्ट्स द्वारा जारी गाइडलाइंस
सामान्य दिनों की तुलना में गर्मियों में अंडों की संख्या कम कर दें। एक आम व्यक्ति के लिए रोजाना एक से दो अंडे खाना बिल्कुल सुरक्षित है। साथ ही गर्मियों में हैवी ऑमलेट, हाफ-फ्राई या ज्यादा तेल-मसाले वाली एग करी खाने से बचें। उबला हुआ अंडा (Boiled Egg) सुबह के नाश्ते के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। यदि आपके शरीर में ज्यादा गर्मी महसूस होती है, तो अंडे का पीला हिस्सा (Egg Yolk) हटाकर सिर्फ सफेद भाग (Egg White) खाएं क्योंकि सफेद हिस्से में शुद्ध प्रोटीन होता है और यह पचाने में भी आसान होता है।
बासी अंडे से बचें
गर्मियों में बासी अंडे खाने से बचें क्योंकि इन दिनों बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। इसलिए हमेशा ताजा उबले हुए अंडे ही खाएं, उसे कई घंटों तक बाहर खुला न छोड़ें अन्यथा फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
हाइड्रेशन है जरूरी
पढ़ें :- Smartphone alert: भीषण गर्मी में स्मार्टफोन ब्लास्ट के बढ़ते खतरे को देखते हुए, टेक एक्सपर्ट्स ने जारी की 'गैजेट केयर' एडवाइजरी
यदि आप रोजाना अंडा खा रहे हैं, तो दिनभर में तीन से चार लीटर तक जरूर पीएं। इसके अलावा छाछ, नींबू पानी या नारियल पानी जरूर लें ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे।