Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. क्या TikTok की भारत में हो रही वापसी? कुछ यूजर्स ने देश में वेबसाइट के चलने का किया दावा

क्या TikTok की भारत में हो रही वापसी? कुछ यूजर्स ने देश में वेबसाइट के चलने का किया दावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Is TikTok coming back to India? : भारत और चीन के बीच सुधरते रिश्तों के बीच देश में एक बार फिर टिक टॉक की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है। कई यएक लोकप्रिय भारतीय टेक YouTube चैनल, TrakinTech ने अपने X अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। जिसमें दावा किया गया था कि TikTok की वेबसाइट देश में काम कर रही है।

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने भी एक ऐसा ही स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “दिलचस्प। TikTok वेबसाइट भारत में बिना VPN के खुल रही है।” इससे अटकलों को और बल मिला। बता दें कि चीन के साथ तनाव के चलते भारत ने TikTok और कई अन्य चीनी ऐप्स को 2020 में प्रतिबंधित कर दिया था। तब से, न तो यह ऐप और न ही वेबसाइट उपलब्ध है। Trakin Tech के पोस्ट ने तुरंत ध्यान खींचा, लेकिन जब हमने खुद TikTok की वेबसाइट देखी, तो वह अभी भी बंद थी। न ही इसे लेकर भारत में Google Play Store और Apple के App Store पर कोई संकेत मिले हैं।

हालांकि, अभी तक TikTok या भारत सरकार की ओर से, संभावित वापसी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है। TikTok India के सोशल मीडिया हैंडल पर भी आखिरी पोस्ट 16 मार्च, 2021 को Instagram पर की गई थी। फ़िलहाल, इस चर्चा को सावधानी से लेना ही बेहतर है। जब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, हम वास्तव में यह नहीं कह सकते कि TikTok भारत में वापस आ रहा है।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Advertisement