Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Islamabad Suicide Blast : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट,एक पुलिसकर्मी की मौत

Islamabad Suicide Blast : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट,एक पुलिसकर्मी की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Islamabad Suicide Blast  : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। खबरों के अनुसार, ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई है। एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की खबर है। विस्फोटकों से लदे हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए।

पढ़ें :- United Nations : संयुक्त राष्ट्र में Palestine को मिलेगा पूर्ण सदस्य का दर्जा , भारत ने प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान

यह हमला इस्लामाबाद के सेक्टर आई-10 में शुक्रवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावर एक गाड़ी में आए थे। धमाके के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ।

Advertisement