Israel-Hamas War : इजरायल और हमास युद्ध में हिजबुल्लाह ने क्षेत्रीय संघर्ष को और बढ़ा दिया है। इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में एक हवाई यातायात नियंत्रण अड्डे पर हमला किया। खबरों के अनुसार, आईडीएफ ने स्वीकार किया कि हिजबुल्लाह के हमले में माउंट मेरोन हवाई यातायात नियंत्रण बेस क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक उपजी नई परिस्थितियों के बीच इजराइली सेना ने ईरान समर्थित चरमपंथी समूह के साथ ‘एक और युद्ध’ शुरू होने की चेतावनी दी।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
खबरों के अनुसार, लेबनान के साथ लगती सीमा पर लड़ाई ऐसे वक्त में बढ़ गयी है जब इजरायल गाजा में हमास चरमपंथियों से मुकाबला कर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अमेरिका द्वारा तत्काल कूटनीतिक कदम उठाए जाने की आवश्यकता बढ़ गयी है और वह भी ऐसे वक्त में जब विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा पर इजराइल आने की तैयारी कर रहे हैं।
ब्लिंकन ने कतर में वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, यह ऐसा संघर्ष है जो आसानी से बढ़ सकता है जिससे नये मानवीय संकट पैदा हो सकते है। इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच सीमा पार लड़ाई ने क्षेत्रीय संघर्ष रोकने के अमेरिका के प्रयास को जटिल बना दिया है।