Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel Strike in Lebanon : लेबनान पर इजरायली हमले में हिजबुल्लाह सीनियर कमांडर समेत चार की मौत

Israel Strike in Lebanon : लेबनान पर इजरायली हमले में हिजबुल्लाह सीनियर कमांडर समेत चार की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel Strike in Lebanon : लंबे समय से चल रहे इजरायल हमास युद्ध भयानक होता जा रहा है। इजरायली सेना ने मंगलवार को हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। इजरायली सेना लेबनान के अंदर स्ट्राइक करते हुए हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार गिराया है।

पढ़ें :- Balen Shah Jeevan Parichay: इंजीनियर,रैपर फिर काठमांडू का मेयर बन बालेन शाह ऐसे चढ़े सत्ता की सीढ़ियां, अब चलाएंगे नेपाल सरकार

इजराइल ने ये हमला हिजबुल्लाह की यूनिट 4400 के सैन्य अड्डे पर किया है। यहीं से हिजबुल्लाह अपने लड़ाकों को हथियार सप्लाई करता है। खबरों के अनुसार,  मंगलवार, 11 जून की देर रात दक्षिणी लेबनान के जौया गांव पर इजरायली हमले में कम से कम चार लोग मारे गए, जिनमें लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह का एक वरिष्ठ फील्ड कमांडर और तीन लोग शामिल हैं।

Advertisement