रोम। इटली (Italy) के दक्षिणी समुद्री तट पर दो नाव डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी प्रवासी थे। यह जानकारी सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एजेंसियों ने दी है। एक नाव लीबिया से रवाना और दूसरी तुर्किये से रवाना हुई थी। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।
पढ़ें :- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख आर्थिक सहायता का किया एलान
नादिर बचाव नाव का संचालन करने वाले जर्मन सहायता समूह RESQSHIP ने बताया कि उसने डूबती हुई लकड़ी की नाव से 51 लोगों को निकाला है। इनमें दो बेहोश थे। नाव के निचले डेक में 10 शव फंसे मिले। सहायता समूह (Aid Group) ने बताया कि जीवित बचे लोगों को इतालवी तटरक्षक बल को सौंप दिया गया है।
दूसरी नाव दुर्घटना इतालवी क्षेत्र कैलाब्रिया से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में हुई। यह नाव तुर्किये से रवाना हुई थी। मगर आग लगने के बाद समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 66 लोग लापता हैं। एक महिला का शव मिला है। वहीं 11 लोगों को इतालवी तटरक्षक बल ने बचा लिया।
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स चैरिटी (Doctors Without Borders Charity) की कर्मचारी शकीला मोहम्मदी (Shakila Mohammadi) ने कहा कि हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कि 66 लोग लापता है। इनमें कम से कम 26 बच्चे हैं। कुछ बच्चों की उम्र महज कुछ माह की है। इस हादसे में अफगानिस्तान से आए एक पूरे परिवार के मारे जाने की आशंका है। यह परिवार आठ दिन पहले तुर्किये से निकला था। इनके पास लाइफ जैकेट तक नहीं थे।
मध्य सागर का यह जलमार्ग दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासी मार्ग बन चुका है
पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों (United Nations Agencies) ने कहा कि दूसरे जहाज के मलबे में फंसे प्रवासी ईरान, सीरिया और इराक से आए थे। भूमध्य सागर का यह जलमार्ग दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासी मार्ग बन चुका है।
संयुक्त राष्ट्र (UN) के आंकड़ों के अनुसार 2014 से अब तक इस जल क्षेत्र में 23,500 से अधिक प्रवासियों की जान जा चुकी है। इस महीने की शुरुआत में लीबिया के समुद्री तट पर 11 शव मिले थे। वहीं पिछले साल तुर्किये से रवाना हुई एक प्रवासी नाव कैलाब्रिया के कट्रो शहर के पास चट्टानों से टकरा गई थी। इस हादसे में 94 लोग मारे गए थे।