Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. जबलपुर : प्रियंका गांधी ने कहा, पिछले 18 साल से MP के लोगों के साथ हो रहा धोखा

जबलपुर : प्रियंका गांधी ने कहा, पिछले 18 साल से MP के लोगों के साथ हो रहा धोखा

By Abhimanyu 
Updated Date

भोपाल। कर्नाटक में जीत के बाद अब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर से चुनावी बिगुल फूंका है। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

प्रियंका ने कहा कि पिछले 18 साल से मध्य प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा हैं, प्रदेश में धन-बल से जनादेश को कुचला गया। भाजपा ने जोड़-तोड़ करके कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया, लेकिन सत्ता मिलने पर भी भाजपा कुछ अच्छा नहीं कर पायी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 3 साल में प्रदेश की शिवराज सरकार केवल 21 सरकारी नौकरियां ही दे सकी है।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेसी उन्हें 91 बार गालियां दे चुके हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी को दी गई गालियों से लंबी तो मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के घोटालों की लिस्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में करीबन हर महीने एक घोटाला हो ही रहा है। भाजपा ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं।

Advertisement