Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जगदीश गुप्त ने फीता काटकर किया डीएलएम मेडिकल इंस्टीट्यूट और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

जगदीश गुप्त ने फीता काटकर किया डीएलएम मेडिकल इंस्टीट्यूट और डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विकासखंड के चंडीथान में मंगलवार को डीएलएम मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश गुप्त ने फीता काटकर किया।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका

इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे संस्थानों की स्थापना क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्थान के माध्यम से आधुनिक शिक्षा एवं डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

संस्थान के संचालक डा. प्रिंस कुमार श्रीवास्तव को उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- Video: युवक ने प्रदर्शन में भाजपा विधायक के मुह पर बोला- ‘मैं ग्रेजुएट हूं’, ‘और आप गधे’
Advertisement