नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा (BJP) के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ (आधी) हो जाएगी।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि शुक्रवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण में 88 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुए। दो चरणों के दौरान यह स्पष्ट है कि भाजपा का दक्षिण में सफाया होने जा रहा है।
जेपी नड्डा के बयान पर टिप्पणी करते हुए जयराम ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का ध्रुवीकरण का एजेंडा है। हमने हमेशा कहा है कि हम एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाएं जैसे समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश में तेजी से आर्थिक विकास हो और इसका लाभ सभी तक पहुंचे।
आरक्षण पर जयराम रमेश ने क्या कहा?
नड्डा ने कहा था कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीनना चाहती है। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के 400 पार के नारे के पीछे की वास्तविकता यह है कि वे संविधान को बदलना चाहते हैं। आरएसएस हमेशा आरक्षण के खिलाफ रहा है।