Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- ‘बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .

Jal Jeevan Mission Scam : बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पानी न पहुंचने पर फूटा गुस्सा, बोले- ‘बिना लात खाए काम नहीं हो रहा, बंद करके डंडा से मारेंगे.. .

By संतोष सिंह 
Updated Date

मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission)  में लापरवाही को लेकर सत्तारूढ़ दल के विधायक की बड़ी नाराजगी बुधवार को सामने आई है। सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा (Mirzapur BJP MLA Ratnakar Mishra) ने जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) काम में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए डंडे से कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बयान के बाद इलाके में सियासी माहौल गर्म हो गया है।

पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर

बता दें कि भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा (BJP MLA Ratnakar Mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इसमें वे जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) के एक अधिकारी पर काफी नाराज़ दिख रहे हैं।

जानें क्या कहा विधायक ने?

विधायक रत्नाकर मिश्रा (MLA Ratnakar Mishra) कोन ब्लॉक के गोबरहा गांव में योजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। पानी की सप्लाई और काम में हो रही देरी पर भड़कते हुए उन्होंने अधिकारी से कहा कि बिना लात खाए काम नहीं हो रहा,बंद करके डंडे से मारेंगे। वे काम की लापरवाही और लोगों के यहां पानी न पहुंचने पर गुस्सा जता रहे थे।

जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल) एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। 2019 में शुरू हुई इस योजना का मूल लक्ष्य 2024 तक पूरा करना था, लेकिन अब इसे दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया गया है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश के लगभग 19.36 करोड़ ग्रामीण घरों में से 80% से ज्यादा को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार के आंकड़ों विपरीत कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
Advertisement