Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 : BJP की पहली लिस्ट में 32 फीसदी मुसलमान उम्मीदवार, जानें किसको कहां से उतारा?

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 : BJP की पहली लिस्ट में 32 फीसदी मुसलमान उम्मीदवार, जानें किसको कहां से उतारा?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Assembly Elections) के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 44 नामों को शामिल किया गया है। खास बात है कि पार्टी ने पहली सूची में 14 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मौका दिया है। 90 सीटों वाले जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में लगभग एक दशक के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Balen Shah: नेपाल में नए राजनीतिक की शुरूआत, रैपर-इंजीनियर से अब सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह

इन मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया मौका भाजपा (BJP)  की पहली सूची में 14 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। इनमें पाम्पोर से सैयद शौकत मयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनन्तनाग से सैयद वजाहत, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, इन्दरवल से तारिक कीन, बनिहाल से सलीम भट्ट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी का नाम शामिल है।

पढ़ें :- नीता अंबानी की राम नाम वाली साड़ी ने जीता दिल, दो साल में हुई तैयार, ये आर्ट के साथ स्पिरिचुअल स्टेटमेंट बनी

इनके अलावा भाजपा ने बुधल से चौधरी जुल्फीकार अली, थन्नामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी, पुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी, मेंढर से मुर्तजा खान को भी मौका दिया है।

जम्मू और कश्मीर चुनाव संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भाजपा 60-70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, सीटों की संख्या को लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके तहत 18 सितंबर को पहले, 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण की वोटिंग होना है। वहीं, चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को होगा। साल 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

Advertisement