Janmashtami 2024 : भगवान कृष्ण के भक्त पूरे उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाते है। पूरी दुनिया में कृष्ण भक्त जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर भगवान कृष्ण के गोपाल स्वरूप की पूजा करते है और जन्मदिन मनाते है। प्रतिवर्ष भाद्रपक्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है।
पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras : दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं , मिलेगी कार्यों में सफलता
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। यह मध्यरात्री को 3 बजकर 39 मिनट पर शुरू हो जाएगी। ये अगले दिन 27 अगस्त रात 2 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 26 अगस्त, 2024 को ही जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा।
साल 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त दिन सोमवार को जयंती योग में मनाया जाएगा। जयंती योग में जन्माष्टमी का व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
श्रीकृष्ण को कुछ खास रंग बेहद प्रिय थे। कृष्ण जन्माष्टमी पर उनके प्रिय रंग के कपड़े पहनने से बाल गोपल की कृपा बरसती है। श्रीकृष्ण को गुलाबी, लाल, पीला, मोरपंखी रंग बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी पर इस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है। मान्यता है कि मां यशोदा भी कान्हा को ज्यादातर इन्हीं रंगों के कपड़े पहनाती थीं।
जन्माष्टमी के दिन रातरानी के फूलों का इत्र लगाना अच्छा माना जाता है. कहते हैं श्रीकृष्ण के शरीर से भी मादक गंध आती थी। ग्रंथों के अनुसार कान्हा के शरीर से अष्टगंध की सुगंध आती थी। इस खुशबू से वह जल्द प्रसन्न होते हैं।