japan earthquake : जापान में मंगलवार को एक बार फिर से धरती कांपी। मध्य जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार, सरकार ने कहा कि मध्य जापान में 6.0 तीव्रता के भूकंप के कारण जोरदार झटके आए लेकिन अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। खबरों के अनुसार, मुताबिक जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास (Japan Earthquake Today) दोपहर करीब 2:29 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।
पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी
इससे पहले नए साल के दिन जापान के पश्चिमी तट पर 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें 202 लोगों की मौत हो गई थी और 565 लोग घायल हो गए थे।