Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Japan Earthquake : भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हुई , खोज और बचाव कार्य जारी

Japan Earthquake : भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हुई , खोज और बचाव कार्य जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Japan Earthquake : जापान के मध्य प्रान्त इशिकावा और उसके आसपास आयी प्राकृतिक आपदा भूकंप की 7.6 तीव्रता के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई । खबरों के अनुसार,इशिकावा का सबसे अधिक प्रभावित शहर वाजिमा ने कुल 44 लोगों की मौत की पुष्टि की है। भूकंपों की श्रंखला के कारण जहां सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हुए है वहीं  पानी के पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण इशिकावा के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तक लगभग 95 हजार घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। मलबे और टूटी सड़कों ने खोज और बचाव कार्यों में चुनौतियों को बढ़ा दिया है। भूमि मंत्रालय ने कहा कि सोमवार के भूकंप के बाद सुनामी लहरों से इशिकावा में कम से कम 100 हेक्टेयर क्षेत्र में बाढ़ आ गई।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

जापानी प्रधान मंत्री फूमियो किशिदा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आपदा को 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। यह समय के खिलाफ दौड़ है और मुझे लगता है कि हम एक महत्वपूर्ण क्षण में हैं।” “हमें रिपोर्ट मिली है कि कई लोग अभी भी ढही हुई इमारतों के नीचे बचाव का इंतज़ार कर रहे हैं।”

Advertisement