Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Japan : टोक्यो हनेडा हवाई अड्डे रनवे पर विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Japan : टोक्यो हनेडा हवाई अड्डे रनवे पर विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

By अनूप कुमार 
Updated Date

Japan : जापान के टोक्यो स्थित हनेडा हवाई अड्डे के रनवे पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब जापान एयरलाइंस के एक विमान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में वो विमान के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में लिया।आनन-फानन में यात्रियों को बाहर निकाल गाया। पुलिस और अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया। आग लगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विमान से आग की लपटें उठती दिख रही हैं। एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने के तुरंत बाद विमान आग गई है। आग के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। घटना के बाद जापान एयरलाइंस और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Advertisement