Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पति को प्रेमी संग उतारा मौत के घाट, तड़के ही लिपाई की… पड़ोसन ने देख लिए गले में उंगलियों के निशान

पति को प्रेमी संग उतारा मौत के घाट, तड़के ही लिपाई की… पड़ोसन ने देख लिए गले में उंगलियों के निशान

By Harsh 
Updated Date

जौनपुर: शादी के बाद के प्रेम-प्रसंग ने एक और पति को मौत के घाट उतार दिया। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। सामान्य मौत समझ कर ​परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पड़ोस की महिलाओं की नजरों से शव के गले के निशान नहीं बच सके और शक जाहिर हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे कि गड्ढे में डूबने से हुई मौत, प्राधिकरण ने बोरिंग के लिए खुदवाया था.. तो बैरिकेडिंग क्यों नही?

खबर विस्तार से

शुक्रवार रात पत्नी वंदना ने अपने प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर अपने 27 वर्षीय पति संदीप की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए तड़के ही पत्नी ने गोबर से घर की लिपाई कर कहानी गढ़ना शुरू कर दी। घटना कोतवाली इलाके के भलुआही वार्ड नंबर आठ की है। करीब सुबह सात बजे पत्नि का नाटक शुरू हुआ वो अपने ससुर से बाली- पता नहीं क्यों आज उठ नहीं रहे हैं, आप देखिए। पिता लालजी गौतम जब बेटे को देखने गए तो संदीप मृत अवस्था में अचेत पड़ा था। ​परिवार जनों को तनिक भी शक ना होने के कारण उन्होंने इसे सामान्य मौत मान अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी। तभी पड़ोस की महिलाओं की नजर संदीप के गले पर गई, जिससे शक गहरा गया और ससुर ने पुलिस बुला ली।पुलिस पूछताछ में नाटक का पर्दाफाश हो गया, आरोपी पत्नि को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया, वहीं प्रेमी की तलाश जारी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

निवासी भलुआही वार्ड नंबर आठ, जौनपुर लालजी गौतम ने बताया कि संदीप उनका दूसरे नंबर का बेटा था। उसका विवाह 6 साल पहले तियरा की रहने वाली वंदना से हुआ था। दंपती का एक दो साल का बेटा और चार साल की एक बेटी है। पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक गजाधरपुर के रहने वाले राजेश से उनके बहू के अवैध संबंध थे। वो बहू के दूर का रिश्तेदार है।

पढ़ें :- प्रयागराज में 10 हजार छात्र सुबह से प्रदर्शन कर रहें, इस्तीफे की खबर सुन टी-शर्ट लहरा हवा में झूम उठे

दो सप्ताह से आरोपी घर में ही रह रहा था

थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता द्वार दी गई तहरीर में बताया गया कि राजेश से बराबर बहू की फोन पर बात होती थी। पिछले दो सप्ताह से आरोपी राजेश मृतक के घर पर ही रह रहा था। मृतक संदीप पल्लेदारी करता था, शुक्रवार को काम पर नहीं गया था। वह पत्नी से शराब और नॉनवेज के लिए 500 रूपय पर विवाद कर रहा था। फिर वो बक्से से पैसे निकालकर शराब ले आया जिससे विवाद और बढ़ गया, करीब ​12 बजे तक लड़ने-झगड़ने की आवाज आनी बंद हो गई। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

Advertisement