Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जेडीयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा

जेडीयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में केंद्रीय  इस्पात मंत्री  राम चंद्र प्रसाद सिंह (JDU) कोटे से मंत्री थे। आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

राज्यसभा सांसद के तौर पर आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड (JDU) कार्यकाल का कल अंतिम दिन है। उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है। सिंह इन दिनों पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। इसके बाद से उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में आरसीपी सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश व लोगों की सेवा के लिए इनका काम सराहनीय है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के कामों की सराहना की गई। यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी। सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपा। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद नकवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी राज्यसभा के उपनेता भी हैं। जबकि, राम चंद्र प्रसाद सिंह जद (यू) कोटे से मोदी कैबिनेट में मंत्री थे।

Advertisement