Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Jeera Effects summer : गर्मियों में जीरे का सेवन से सेहत बन रहेगी, फायदे जानकर रोज करेंगे उपयोग

Jeera Effects summer : गर्मियों में जीरे का सेवन से सेहत बन रहेगी, फायदे जानकर रोज करेंगे उपयोग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jeera Effects summer : आयुर्वेदिक चिकित्सा में जीरा को संकटमोचक माना जाता है। कई बीमारियों का उपचार भी किया जा सकता है। गर्मियों में जीरे का सेवन आपके सेहत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है। जीरे कुछ खास गुण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। उमस और  पसीने वाले इस मौसम में वजन को कम करने के लिए जीरे का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, जीरा तीन तरह का होता है। काला जीरा,सफेद जीरा और अरण्य जीरा।  इसे सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर पिया जाए तो मोटापा दूर होता है।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

1.जीरा, तथा सेंधा नमक के चूर्ण का दिन में दो बार सेवन करें। इससे मुंह से आने वाली बदबू ठीक होती है।
2.मतली, और उल्टी की परेशानी में जीरे को रेशमी कपड़े में लपेट लें। इसकी बत्ती बना लें, और इसका धुआं नाक में सूंघें।
3.दस्त में भी जीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर किसी को दस्त हो रहा है, तो उसे 5 ग्राम जीरे को भूनकर पीस लेना है। इसे दही, या दही की लस्सी में मिलाकर सेवन करना है। दस्त में लाभ होता है।
4.जीरा पानी में मेथी दाना- इन दोनों को आंच पर कुछ देर तक उबालें। फिर  इसके बाद इस पानी को छानकर पी लें। मेथी हार्मोनल परेशानियों को दूर करती है और पाचन को सुधारता है। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।

Advertisement