Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम (Gamalial Hembrom) को उतारा है। हेम्ब्रोम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 2,573 वोट मिला था। भाजपा (BJP) ने टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) साहिबगंज जिले के बरहेट (ST) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।
पहली सूची में इनको मिला टिकट
हाल ही में भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस सूची के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है।