Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand: चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Jharkhand: चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand: झारखंड में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि, आज शाम पांच बजे हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। वे तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। इससे पहले उन्हें इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया था।

पढ़ें :- झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, JMM और RJD का गठजोड़ : पीएम मोदी

राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया। थोड़ी देर में विपक्षी गठबंधन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

गौरतलब है कि, बुधवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। वहीं, उन्होंने खुद ही विधायल दल के नेता के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा था, जो सर्वसम्मति से पास हुआ। वहीं, चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि, हेमंत सोरेन बीते 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए थे।  हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

 

पढ़ें :- गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो : पीएम मोदी
Advertisement