मुंबई। भारत की दिग्गज कंपनी Reliance Industries Limited अब अपनी टेलीकॉम यूनिट Jio Platforms Limited का IPO लाने की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि कंपनी इस महीने के आखिर तक अपने वित्तीय नतीजों के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP ) दाखिल कर सकती है, जो IPO का पहला बड़ा कदम माना जाता है।
पढ़ें :- रिलायंस ने रूसी तेल की डिलीवरी की बात से किया इनकार, सौरभ भारद्वाज बोले- अब भाजपाई क्या करेंगे?
इस मेगा IPO को सफल बनाने के लिए कंपनी ने 17 बड़े बैंकों को साथ जोड़ा है। इंटरनेशनल लेवल पर Morgan Stanley, HSBC Holdings plc, JPMorgan Chase & Co., Citigroup Inc. और Goldman Sachs Group Inc. जैसे दिग्गज शामिल हैं। वहीं भारत में Kotak Mahindra Capital Company, Axis Capital Limited, JM Financial Limited और SBI Capital Markets Limited सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।
सरकार के नियमों में बदलाव के बाद अब बड़ी कंपनियों को सिर्फ 2.5% हिस्सेदारी ही पब्लिक करनी होगी, जिससे इस IPO को और रफ्तार मिली है। माना जा रहा है कि ये भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO साबित हो सकता है। खास बात ये भी है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस ग्रुप की किसी बड़ी कंपनी का लगभग दो दशकों के बाद IPO आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स का वैल्यूएशन 130 से 170 अरब डॉलर के बीच आंका जा रहा है, जबकि कुछ अनुमान इसे 180 अरब डॉलर तक भी बताते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
गौरतलब है कि 2020 में Meta Platforms और Alphabet Inc. जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने जियो में करीब 10 अरब डॉलर का निवेश किया था, जिससे इसकी वैल्यू और बढ़ी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह IPO इसी साल के आखिर तक आ सकता है, जिसमें मौजूदा निवेशक अपने कुछ शेयर बेच सकते हैं। हालांकि डील का साइज, टाइमिंग और स्ट्रक्चर अभी तय नहीं हुआ है, इसलिए आगे इसमें बदलाव भी संभव है।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम