Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, दूसरी बार हैं मैदान में

गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, दूसरी बार हैं मैदान में

By संतोष सिंह 
Updated Date

गिरिडीह। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Assembly Seat) के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Murmu Soren) ने गुरुवार को नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। गुरुवार को कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Murmu Soren) गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद (Rajya Sabha MP Sarfaraz Ahmed) भी मौजूद थे।

पढ़ें :- Jharkhand Assembly Elections 2024 : कांग्रेस-झामुमो के बीच सीट बंटवारे पर भड़की आरजेडी, कहा- यह एकतरफा फैसला

कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Murmu Soren)  का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुनिया देवी से होगा, जो वर्तमान में गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में यह सीट झामुमो और भाजपा के बीच एक प्रमुख चुनावी मुकाबले के रूप में उभर रही है।

नामांकन के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Murmu Soren)  ने कहा कि गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Assembly Seat)  की जनता की सेवा करने के लिए मैं चुनाव लड़ रही हूं। मुझे यहां की जनता का स्नेह, आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद तथा हेमन्त जी का साथ मिला है, जो मेरा हौंसला, मेरी ताकत और मेरा विश्वास है। गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Assembly Seat) में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है और आने वाले दिनों में यह क्षेत्र राजनीतिक सरगर्मियों का केंद्र बन सकता है।

Advertisement