नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, संदेशखाली ममता की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रही है! ममता बनर्जी कान खोल कर सुन लें…संदेशखाली की महिलाएं अकेली नहीं हैं… उनके साथ पूरा देश और समाज खड़ा है, इन्हें न्याय मिलकर रहेगा। पश्चिम बंगाल की जनता इसका करारा जवाब देगी।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
इसके साथ ही कहा, ममता बनर्जी की सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए गए जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर हमला किया गया। संदेशखाली में तलाशी के दौरान, CBI को 3 विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस भी बरामद किए गए।
उन्होंने कहा कि, संदेशखाली में लोगों की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा, इससे हम समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार कैसे अराजकता फैला रही है…जनता आपको (ममता बनर्जी) करारा जवाब देगी और भाजपा पश्चिम बंगाल में 35 से अधिक सीटें जीतेगी…”