Benefits of asafoetida water: हींग पेट की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है। अगर किसी को पेट में गैस, अपच या फिर पेट से संबंधित कोई भी समस्या हो हींग काफी फायदा करती है। हींग का तड़का खाने में स्वाद और सुगंध दोनो बढ़ा देता है।
पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
आज हम आपको हींग का पानी (asafoetida water) पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। हींग का पानी (asafoetida water) पीने से पाचन बेहतर होता है। हींग में शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट्स का एक स्त्रोत है जिसे डेली हींग का पानी पीने से फायदेमंद होता है। इसके अलावा सांस से संबंधित दिक्कत अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर को भी कम करने में हेल्प कर सकता है।
हींग का पानी (asafoetida water) पीने से मेटॉबॉलिज्म बढ़ता है। तेज मेटॉबॉलिज्म सीधे तौर पर वजन घटाने में हेल्प करता है। अगर आप सुबह सुबह खाली पेट हींग का पानी पीते हैं तो स्किन के लिए फायदा करता है। स्किन में बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। अधिक समय तक जवान नजर आती है। साथ ही स्किन में चमक आती है। हींग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
इसके अलावा पीरियड में होने वाले क्रैंप और दर्द में भी आराम मिलता है। इसके अलावा सर्दी और फ्लू, खांसी में आराम देता है।
हींग का पानी (asafoetida water) इस तरह से करें तैयार
पढ़ें :- गोंद कतीरा क्यों कहते हैं गर्मियों का सुपरफूड? शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में होता है मददगार
गिलास पानी को हल्का गर्म कर लें। इसमें एक चौथाई चुटकी हींग डालें। हींग को पानी में घोलने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं। तैयार है आपका हींग का पानी(asafoetida water) । इसे डेली सुबह खाली पेट पीने से वजन तेजी से घटता है इसके अलावा शरीर को कई तरह से फायदा करता है।