Josh Hazlewood : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पैट कमिंस के बाद अब टीम एक और स्टार तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वे टूर्नामेंट के आखिरी स्टेज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया तुरंत किसी रिप्लेसमेंट का नाम नहीं बताएगा, सिलेक्टर टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ हालात और ज़रूरतों के हिसाब से दोबारा आकलन करेंगे।
पढ़ें :- टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर
हेज़लवुड के बाहर होने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर टोनी डोडमेडे ने कहा कि मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि हेज़लवुड सुपर 8 स्टेज तक वापसी कर लेंगे, लेकिन ताज़ा संकेतों से पता चलता है कि उन्हें अभी कुछ और समय लगेगा और उनके प्रोग्राम को तेज़ करने में बहुत ज़्यादा रिस्क होगा।” डोडमेड ने आगे कहा, “हम तुरंत किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का नाम नहीं बताएंगे। हमें लगता है कि शुरुआती मैचों के लिए हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं, इसलिए बाद में कोई भी फैसला उस समय की ज़रूरत के हिसाब से लिया जाएगा।”
इससे पहले उम्मीद थी कि हेज़लवुड टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका देर से पहुंचेंगे, क्योंकि वह सिडनी में अकिलीज़ चोट से रिकवर हो रहे थे। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2025 में भारत के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज़ खेली थी। हेज़लवुड को हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के रिहैब के दौरान अकिलीज़ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह एशेज की शुरुआत से बाहर हो गए थे, और आखिर में वह पूरी सीरीज़ नहीं खेल पाए।