Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Jyotish Upaay For Plants : इस जगह न लगाएं मेहंदी का पौधा, जानिए किस जगह लगाया जाता है

Jyotish Upaay For Plants : इस जगह न लगाएं मेहंदी का पौधा, जानिए किस जगह लगाया जाता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jyotish Upaay For Plants : कुछ हरे पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों का नकारात्मक असर घर के सदस्यों कपर पड़ता है। ज्योतिष शास्, के अनुसार , इन पौणों को शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल कुछ हरे पौधे देखने में तो बहुत सुंदर लगते हैं लेकिन  उन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ये पौधे अपने गुण के कारण नकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन करते है। आइये जानते है उन पौधों के बारे में जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

मेहंदी

मेहंदी का पौधा घर के अंदर कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का जल्दी साया पड़ता है। ऐसे में मेहंदी के पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

इमली का पौधा

इमली का पौधा भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इमली के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके साथ ही इस पौधे को कभी भी तोहफे के रूप में भी किसी को नहीं देना चाहिए। इसे झगड़ा व विवाद पैदा होता है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Advertisement