Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 13 अगस्त 2025 का राशिफल : बुधादित्य योग में भगवान गणेश की मिथुन, कर्क सहित 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन?

13 अगस्त 2025 का राशिफल : बुधादित्य योग में भगवान गणेश की मिथुन, कर्क सहित 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसे बीतेगा आपका दिन?

By santosh singh 
Updated Date

Horoscope, 13 August 2025 : बुधवार, 13 अगस्त को बुधादित्य योग (Budhaditya Yoga) का उत्तम संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान गणेश की कृपा मिथुन, कर्क सहित 5 राशियों पर रहने वाली हैं। इन्हें व्यापार में लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक मामलों में भी खूब लाभ कमाएंगे। कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है और रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से विस्तार से जानें अपना राशिफल।

पढ़ें :- Shardiye Navratri 2026 : शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर करें कन्या पूजन, जानें मुहूर्त और भोग

मेष राशि – आज आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में स्पष्टता लाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि – आज पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार। निवेश करने से पहले सोचें विचार करें।

मिथुन राशि- आज दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन अफवाहों से बचें। आज कामकाज में तेजी आएगी।

कर्क राशि – आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बजट पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता सेवा करें।

पढ़ें :- 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोग खरीदारी और निवेश में बजट का रखें ध्यान

सिंह राशि – आज नेतृत्व क्षमता दिखाने का दिन। आज करियर में नए अवसर मिलेंगे। आज सेहत पर ध्यान दें। संतान के खुश शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशि – आज यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगा। आज कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। दिन अच्छा वीतेगा।

तुला राशि – आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पुराने विवाद सुलझेंगे। आज जीवनसाथी से समर्थन मिलेगा। आज नये कार्य बनेगें।

वृश्चिक राशि – आज धन-संपत्ति में वृद्धि संभव हैं। आज पदोन्नति के योग। आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। समय आपके अनुकूल हैं।

धनु राशि – आज घर-परिवार में खुशी का माहौल। आज प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग। आज व्यापार अच्छा चलेगा।

पढ़ें :- Dussehra 2026: दशहरा 20 या 21 अक्टूबर को ?  जानें शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त

मकर राशि – आज मेहनत का फल मिलेगा। प्रॉपर्टी और व्यापार से लाभ। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। आज नई नौकरी मिलने का योग हैं।

कुंभ राशि – आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगा। आज यात्राओं से बचें। वाणी में संयम जरूरी। आर्थिक लाभ हो सकता हैं।

मीन राशि – आज कारोबार में लाभ होगा । पारिवारिक सुख मिलेगा। आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता हैं।

Advertisement