Kalyan Singh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने गुरुवार बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की जनसेवा भाव को नमन करते हुए कई संस्थानों के नाम उनके नाम पर रखने का ऐलान किया है।
पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के जनसेवा भाव को नमन करते हुए #UPCM श्री @myogiadityanath जी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण स्व.कल्याण सिंह जी के नाम पर करने का निर्णय लिया है।@spgoyal @sanjaychapps1 pic.twitter.com/7e5C3KAXfi
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 26, 2021
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने ऐलान किया कि, राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर तथा सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण स्व.कल्याण सिंह जी के नाम पर करने का निर्णय लिया है। बता दें कि, बीते शनिवार को पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पीजीआई में उपचार के दौरान निधन हो गया था।