Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कोलकाता पहुंचीं कंगना रनौत, कालीघाट मंदिर में किए दर्शन

कोलकाता पहुंचीं कंगना रनौत, कालीघाट मंदिर में किए दर्शन

By हर्ष गौतम 
Updated Date

कोलकाता। मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर में दर्शन कर मां काली का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया ​में साझा ​कीं। कंगना ने मंदिर में महामाया मां काली के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वे पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने पिंक सिल्क साड़ी और पारंपरिक गहनों के साथ मंदिर में पूजा की। कालीघाट के अलावा उन्होंने नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी दर्शन किए।

पढ़ें :- भाजपा नेता ने सीएम ममता बनर्जी पर कसा तंज, कहा- टीएमसी सरकार की नजर में देश विरोधी भी बेकसूर है

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है। राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीति में सक्रिय कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो वे आखिरी बार इमरजेंसी फिल्म में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन भी उन्होंने खुद किया था। अब वे जल्द ही ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

Advertisement