Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Karachi Blast : पाकिस्तान के कराची में जोरदार धमाका, कम से कम 16 लोगों की मौत, 14 घायल

Karachi Blast : पाकिस्तान के कराची में जोरदार धमाका, कम से कम 16 लोगों की मौत, 14 घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Karachi Blast : पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची में गुरुवार को एक जोरदार धमाका हुआ है। इसमें कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाके के कारण इमारत का जर्जर हिस्सा भी ढह गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कराची में ये धमाका संदिग्ध गैस रिसाव के कारण हुआ है।

पढ़ें :- Operation Sindoor : ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ, बोले- किराना हिल्स पर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाक, उनके पास हैं कई सबूत

रिपोर्ट्स के अनुसार, कराची में ये धमाका ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस दौरान रमजान में लोग सहरी के वक्त जाग रहा था। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि धमाके का कारण जाहिर तौर पर गैस रिसाव है। हादसे वाली जगह से अब तक 14 लोगों के डेड बॉडी बरामद की गयी है। इसके अलावा करीब 14 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फायर ब्रिगेड सर्विस के अनुसार, वे अभी भी इमारत में शव या जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हादसे में मारे गए लोगों में 2 से लेकर 17 साल तक की उम्र के 9 बच्चे भी शामिल हैं और घायलों में 7 बच्चे हैं। इससे पहले कराची के सदर इलाके में थोक और खुदरा बाजार, गुल शॉपिंग प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Advertisement