Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Karan Deol Sangeet Ceremony: Sunny Deol ने बेटे की संगीत सेरेमनी में किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

Karan Deol Sangeet Ceremony: Sunny Deol ने बेटे की संगीत सेरेमनी में किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Karan Deol Sangeet Ceremony: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी प्री-वेडिंग आरम्भ हो गई है जिसमें स्टार्स जमावड़ा नजर आया। शुक्रवार को मुंबई में संगीत सेरेमनी रखी गई जिसमें पूरा देओल खानदान एक छत के नीचे जुटा। संगीत सेरेमनी में सनी देओल, बॉबी देओल एवं अभय देओल पेपराजी के सामने आए।

पढ़ें :- Deepika Padukone baby bump Pic: बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण पहली बार हुई स्पॉट, देखें तस्वीर

करण देओल, दिशा आचार्य के साथ शादी करेंगे। संगीत में दोनों ने मैचिंग ब्लैक ड्रेस पहनी थी। दिशा ने ब्लैक लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना। वहीं करण ने हैवी शेरवानी पहनी। बेटे की संगीत सेरेमनी में सनी देओल ‘गदर’ के आइकॉनिक भूमिका तारा सिंह के लुक में पहुंचे।

उन्होंने ग्रे कुर्ता एवं सलवार के साथ जैकेट पहना है। साथ ही बेज कलर की पगड़ी पहनी है। संगीत सेरेमनी से सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह स्टेज पर शानदार तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं।


सनी देओल ने ‘गदर’ के ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर डांस कर रहे हैं। सनी देओल के डांस ने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया। एनर्जी से भरपूर उनकी परफॉर्मेंस देखकर लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। वही इस वीडियो पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा, ‘पाजी की एनर्जी जोरदार है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘इतना एनर्जी देखकर तो मैं थक गया।’ एक ने कहा, ‘वह 66 साल के हैं यकीन नहीं होता।’

Advertisement