1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इंडस्ट्री में फिर फैली शोक की लहर, कार्डियक अरेस्ट से निर्माता संगीत सिवन का निधन

इंडस्ट्री में फिर फैली शोक की लहर, कार्डियक अरेस्ट से निर्माता संगीत सिवन का निधन

फिल्म निर्माता संगीत सिवन ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि संगीत सिवन के भाई संजीव सिवन (Sanjeev Sivan) ने की। संजीव सिवन के अनुसार, 'क्या कूल हैं हम' के निर्देशक का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मूत्र संक्रमण (Urine Infection in Kokilaben Hospital) का इलाज चल रहा था और दुर्भाग्यवश, बुधवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sangeeth Sivan Passes Away: फिल्म निर्माता संगीत सिवन ने बुधवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि संगीत सिवन के भाई संजीव सिवन (Sanjeev Sivan) ने की। संजीव सिवन के अनुसार, ‘क्या कूल हैं हम’ के निर्देशक का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मूत्र संक्रमण (Urine Infection in Kokilaben Hospital) का इलाज चल रहा था और दुर्भाग्यवश, बुधवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह

आपको बता दें, फोटोग्राफर-सिनेमैटोग्राफर सिवन के सबसे बड़े बेटे संगीत सिवन के परिवार में उनकी पत्नी जयश्री और बच्चे संजना और शांतनु हैं। फिल्म निर्माता की मृत्यु के बारे में जानने के बाद, ‘यमला पगला दीवाना 2’ (‘Yamla Pagla Deewana 2’) में संगीत सिवन के साथ काम करने वाले एक्टर सनी देओल (sunny deol) ने संवेदना व्यक्त की।

एक्टर सनी देओल (sunny deol) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मेरे प्रिय मित्र संगीत शिवन के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, विश्वास नहीं हो रहा है कि आप अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन, आप हमेशा हमारे दिल और यादों में हमारे साथ रहेंगे। उनके परिवार को इस क्षति से उबरने की ताकत ऊपर वाला दे।

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...