1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. DRDO Jobs 2024: DRDO ने 67 हजार पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

DRDO Jobs 2024: DRDO ने 67 हजार पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

क्षा अनुसंधान विकास संगठन (Defense Research Development Organization) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस चल रही है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

DRDO Jobs 2024: रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (Defense Research Development Organization) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस चल रही है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

डीआरडीओ (DRDO) इस अभियान के माध्यम से कुल 20 पद को भरेगा. ये अभियान डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) व रिसर्च एसोसिएट के पदों को भरेगा.

जूनियर रिसर्च फेलो (Junior Research Fellow) के लिए अभ्यर्थी का बी.ई/बी.टेक/एम.ई/एम.टेक/एम.एससी पास होना चाहिए. वहीं, रिसर्च एसोसिएट के लिए पीएचडी (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) या एमई/एमटेक की डिग्री और 03 साल का अनुभव होना जरूरी है.

 आयु सीमा 

अधिसूचना के अनुसार अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

इतना मिलेगा वेतन 

जूनियर रिसर्च फेलो पद पर चयनित उम्मीदवारों को 37000 रुपये वेतन मिलेगा. जबकि रिसर्च एसोसिएट पद पर चयनित आवेदकों को 67000 रुपये प्रति माह मिलेंगे.
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मई तय की गई है.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...