Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Singham Again में ‘लेडी सिंघम के अवतार में दिखी करीना कपूर, रिलीज हुआ पोस्टर

Singham Again में ‘लेडी सिंघम के अवतार में दिखी करीना कपूर, रिलीज हुआ पोस्टर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। रोहित ने पिछले महीने अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की।

पढ़ें :- Ranveer Singh ने पहली बार वीडियो शेयर कर दिखाई अपनी फेवरेट ज्वेलरी, कहा - इसमें से एक दीपिका

आपको बता दें, रोहित ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। दीपिका फिल्म में ‘लेडी सिंघम’ के लुक में नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने करीना कपूर का लुक भी जारी कर दिया है। करीना भी एक्शन भरे अंदाज में दिखेंगी।


करीना ने आज बुधवार (8 नवंबर) को अपने लुक की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। पोस्टर में करीना के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है। करीना ने कैप्शन में लिखा, “यह समय की बात है। पुलिस पद के साथ फिर सेना में शामिल होना।

 

Advertisement